वर्णक्रम अभ्यास
Updated: Sep 28
वर्णक्रम से शब्दों को सजाने का तरीका इस प्रकार है:
मूल नियम :
1. पहले अक्षर की तुलना करें — जो वर्ण हिंदी वर्णमाला में पहले आता है, वह शब्द पहले आएगा (स्वर पहले : अँ अं अः / अ आँ आं आ ऑ इं इ ईं ई उँ उं उ ऊँ ऊं ऊ ऋं ऋ एँ एं ए ऐं ऐ ओं ओ औं औ; फिर व्यंजन : क क्ष ख / ख़ ग / ग़ घ च छ ज / ज़ ज्ञ झ ट ठ ड / ड़ ढ / ढ़ ण त त्र थ द ध न प फ / फ़ ब भ म य र ल व श श्र ष स ह।
2. यदि पहला अक्षर (व्यंजन) दोनों शब्दों में एक ही है, तो उस पर लगी मात्रा को देखें — बिना मात्रा (अ की ध्वनि) पहले, फिर आ की मात्रा, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ के क्रम में।
3. यदि पहला अक्षर और मात्रा दोनों समान हों, तो दूसरे अक्षर की तुलना उसी नियम से करें, और इसी तरह आगे बढ़ते जाएँ।
उदाहरण :
· भंगिमा, भंडार — दोनों में "भ" के बाद अनुस्वार है, इसलिए तीसरे अक्षर से तुलना : भंगिमा और भंडार → "ग" पहले आता है (ग, ड से पहले), इसलिए भंगिमा पहले।
· भद्दा, भाग्यवान — बिना मात्रा "भ" के बाद “द”, “भ” में आ की मात्रा “भा”→ बिना मात्रा वाला पहले आता है, इसलिए भद्दा पहले, भाग्यवान बाद में।
· भारत, भारग्रस्त — दोनों "भार" तक समान, फिर त और ग्र की तुलना → क्या "त" पहले आता है ग से? नहीं — ग, त से पहले आता है (वर्णमाला क्रम : क ख ग घ ...त थ...) इसलिए भारग्रस्त पहले, भारत बाद में।
अभ्यास की सरल विधि:
1. सभी शब्दों को पहले अक्षर के अनुसार समूहों में बाँटें।
2. हर समूह में मात्रा के क्रम से आगे बढ़ें (अँ →अं →अः / अ → आँ →आं →आ →ऑ →इं →इ→ ईं →ई →उँ →उं →उ →ऊँ →ऊं →ऊ →ऋं →ऋ → एँ →एं→ ए →ऐं →ऐ →ओं →ओ →औं →औ→संयुक्त )।
3. यदि दो शब्द पहले दो अक्षरों तक समान हैं तो तीसरे, चौथे अक्षर तक यही प्रक्रिया दोहराएँ जब तक अंतर न मिल जाए।
Comments